Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesपटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने फतुहा-बख्तियारपुर में बाढ़ राहत कार्यों की...

पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने फतुहा-बख्तियारपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फतुहा-बख्तियारपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी को नावों की बेहतर व्यवस्था करने, कम्युनिटी किचन बढ़ाने और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सांसद ने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बड़े नावों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान, संपर्क मार्गों पर जलभराव की स्थिति और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

रविशंकर प्रसाद ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने, नागरिकों की प्राथमिक आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सुरक्षित आवास और चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर बल दिया। सांसद लगातार प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दे रहे हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे