पटना, 5 अगस्त 2025 — पटना में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन शहरभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के सख्त निर्देश पर यह मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान संचालित किया गया जिसमें नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, अग्निशमन, विद्युत, दूरसंचार जैसे विभिन्न विभागों की संयुक्त भागीदारी रही।
आमजन की लापरवाही से भी पटना में जलजमाव: खुले नालों में कचरा फेंकने से बिगड़ी जलनिकासी
प्रभावी कार्रवाई, सख्त चेतावनी
आयुक्त डॉ. सिंह ने निर्देश दिया है कि—
व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई हो
पुनः अतिक्रमण की घटनाओं को रोकने हेतु फॉलो-अप टीम लगातार सतर्क रहे
अभियान का नियमित पर्यवेक्षण संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ द्वारा सुनिश्चित हो
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
न्यू डाकबंगला रोड पर मौत से जूझते वाहन चालक, नाले की खुदाई के बीच बिना सुरक्षा चल रहा ट्रैफिक
शहर के चार अंचलों में चला अभियान, ₹38,500 जुर्माना वसूल
नूतन राजधानी अंचल
स्थान: नेहरू पथ शेखपुरा मोड़ से राजा बाजार, जगदेव पथ तक
कार्य: रोड के दोनों ओर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया
जब्ती: 4 ठेला
जुर्माना: ₹10,500
जलनिकासी की तैयारी में पटना प्रशासन हाई अलर्ट पर: 364 पंपों से गंगा–पुनपुन से हो रही तेज निकासी
बांकीपुर अंचल
स्थान: हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, नाला रोड
कार्य: अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया
जुर्माना: ₹18,500
पटना सिटी अंचल
स्थान: चौक थाना से गुरुद्वारा भगत सिंह चौक मोड़ तक
जब्ती: 15 अवैध बैनर/पोस्टर, दुकान, ठेला, गुमटी
जुर्माना: ₹5,500
पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान
फुलवारीशरीफ नगर परिषद
स्थान: वाल्मी से एम्स गोलंबर तक
कार्य: सड़क व नाले पर से अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाया गया
जब्ती: 30 पोस्टर/बैनर, बाँस, मलबा, ठेला
जुर्माना: ₹4,000
👉 कुल वसूली: ₹38,500
विशेष वाहन जांच एवं पुलिस निगरानी
अभियान के साथ-साथ यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग भी की गई।
आयुक्त ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि—
थानाध्यक्ष स्टेशन डायरी में अभियान का विवरण दर्ज करें
पुनः अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें
कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला या बचाव की रणनीति? तेजस्वी यादव का फर्जी वोटर आईडी मामला
5-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन
जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अभियान की निगरानी हेतु निम्नलिखित 5 सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है:
1. पुलिस अधीक्षक, यातायात
2. अपर जिला दंडाधिकारी, नगर व्यवस्था
3. पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था
4. अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
5. सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दंडाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष
जिलाधिकारी पटना ने की जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर किया समाधान
“जीरो टॉलरेंस” की नीति पर अमल
आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने स्पष्ट किया कि:
“यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान को तार्किक परिणति तक ले जाना सभी विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी है।”
उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष टीम बनाकर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
पुराने नालों पर बनेगा नया पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹272 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास
अव्यवस्था नहीं, व्यवस्थित हो रहा है पटना
पटना में लगातार दूसरे दिन चलाया गया यह अभियान इस बात का संकेत है कि प्रशासन अब अतिक्रमण को लेकर पूरी तरह सजग और सख्त है।
जनता को भी यह समझना होगा कि सुव्यवस्थित पटना के लिए सिर्फ सरकार नहीं, नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।
