Monday, July 28, 2025
Homeराजनीतिजिला भाजपा ने खुसरूपुर में मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

जिला भाजपा ने खुसरूपुर में मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

बिष्णु नारायण चौबे 

खुसरूपुर।जिला भाजपा बाढ़ की ओर से खुसरूपुर स्थित करुणा पैलेस में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई।कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता श्रवण यादव एवं संचालन मनोज यादव ने किया।

पटना के गर्दनीबाग में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब देश आजाद हुआ तो अंतरिम सरकार में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात 6 अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया।

बिहार में अपराधियों में कानून का खौफ नहीं। जिम्मेदार प्रशासन या राजनीतिक इच्छाशक्ति?

उस समय देश में पूंजीवाद और सामंतवाद दो ही विचार धारा चलता था। डॉ मुखर्जी को लगा देश में राष्ट्रवाद का भी विचार चलना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर-संघचालक गुरु गोलवलकर जी से परामर्श लेकर मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को राष्ट्रीय जनसंघ की स्थापना की।

पटना बना देश का पहला शहर, शुरू हुई “मैनहोल एंबुलेंस” सेवा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे।कार्यक्रम के संयोजक श्रवण यादव ने स्वागत भाषण के साथ ही मंच पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद के लिए अपने प्राणों को न्योक्षावर कर दिया।आज भी वे भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की संकल्प सभा: राजनाथ सिंह ने दिया जीत का मंत्र, बूथ स्तर पर तैयारी का ऐलान

धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवकांत प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के पूर्व भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अज्ञात महिला शव की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, प्रेम संबंध में हुई थी हत्या – तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

कार्यक्रम में निः वर्तमान जिला अध्यक्ष अरुण साह, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह एवं शंभू स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष गौतम पुट्टू यादव, मधु सिन्हा,प्रीति कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला मंत्री मनीषा कुमारी, गोपाल पांडेय, सुनील पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर विजय पासवान, किसान मोर्चा के मुख्यालय सह प्रभारी संजय यादवेंदु प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बिहार: DM, SP से सचिव तक के भ्रष्टाचार की जांच CICD करेगी

इसके साथ प्रदेश परिषद सदस्य केशव कांत प्रसाद, पूर्व जिला महामंत्री उमेश कुमार सिंह ,मंडल अध्यक्ष खुसरूपुर सोनी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बाढ़ संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष अथमलगोला मृगेंद्र प्रताप मिंटू, मंडल अध्यक्ष फतुहा श्याम सुंदर केशरी, राजकुमार पंडित, विवेक राज वर्मा, उदय शंकर भारतीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे