Saturday, October 5, 2024
Homeबिहारजन सुराज ने जारी किया बेगूसराय जिले से राज्य समिति सदस्यों की...

जन सुराज ने जारी किया बेगूसराय जिले से राज्य समिति सदस्यों की सूची

जन सुराज ने जारी किया बेगूसराय जिले से राज्य समिति सदस्यों की सूची

न्यूज लहर ब्यूरो/बेगूसराय

जन सुराज ने जारी किया बेगूसराय जिले से राज्य समिति सदस्यों की घोषणा

आज दिनांक 30 सितंबर को जन सुराज के सुह्रद नगर,बाघा स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बेगूसराय जिले से जन सुराज की राज्य स्तरीय कमिटी के सदस्यों। की घोषणा की गई।जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार अजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले से संजय गौतम ,महिला नेत्री पूर्व प्रमुख रीता सिंह,सुभद्रा सहनी,राजीव कुमार पासवान, मो रिजवान उस्मानी,कुमार गौतम,कन्हैया कुमार भारद्वाज,शिवचंद्र महतो ,सुरेश रौशन,मजहर अली,सरवर अली, डॉ एस मजाहिर, डॉ एस कुमार,रमेश सिंह, डॉ निशांत रंजन, सुधांशु सिंह,रीता पासवान,गालिब शाहीन,सुरेंद्र सहनी,रजनीश कुमार सिंह अधिवक्ता, डॉ संजय कुमार पासवान, ओम प्रकाश यादव, डॉ एस मजाहिर, डॉ रंजन कुमार चौधरी,विंग कमांडर रंजीत कुमार,टिंकू राय,रमेश सिंह, डॉ निशांत रंजन,श्री राम चंद्र पासवान , गालिब शाहीन, मो अथर, सहित सौ नामों की घोषणा की गई।इन लोगों को राज्य समिति में जगह दी जाएगी।

मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जन सुराज अभियान अब एक राजनीतिक दल का रूप लेने वाला है। जन सुराज का स्थापना अधिवेशन आगामी 2 अक्टूबर को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।

संजय गौतम ने बताया बेगूसराय जिले के जन सुराज के संस्थापक सदस्यों में स्थापना दिवस को लेकर बहुत उत्साह है। जिला के पदाधिकारियों ने यह तय किया है कि बेगूसराय जिले के 18 प्रखंड के सभी पंचायत के लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

2 अक्टूबर को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में बिहार के तीन लाख संस्थापक सदस्य पटना पहुंचेंगे जहां जन सुराज के एक राजनीतिक दल के रूप में घोषणा होगी।

सरवर अली ने कहा कि स्थापना अधिवेशन में पार्टी के संविधान का प्रारूप रखा जायेगा और जन सुराज पार्टी की केंद्रीय समिति,कार्यकारिणी और अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा होगी।

आज जारी हुई समिति के अलावा पिछड़ा,अति पिछड़ा,महिला,दलित,अभियान समिति और राज्य संरक्षक मंडल की घोषणा बाद में की जाएगी।

जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि इन सदस्यों की नियुक्ति हमारे संगठन की मजबूती और विकास के लिए महत्वपूर्ण है, और हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज अकेले अपने दम पर अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी 243 पर चुनाव लड़ेगा और जनता के आशीर्वाद से बिहार में दो तिहाई बहुमत से जन सुराज की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे