G-HMMWBCZ928
Wednesday, September 30, 2026
HomeTop Storiesयह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है, सरकार-प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर...

यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है, सरकार-प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे : जनसुराज

भोजपुर: जिले के बेलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत भूषण तिवारी की मौत मामले में जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा। इस दौरान पीड़ित के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज भारती ने कहा कि जिस तरह एक सामाजिक कार्यकर्ता की कथित एनकाउंटर में मौत हुई है, वह बेहद दुखद-निंदनीय है। भरत तिवारी वर्षों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे थे। जो व्यक्ति जनहित के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसकी इस तरह मौत होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार से मांग की, भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शीघ्र एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए। जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की।

जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी: किशोर कुमार मुन्ना

जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य करने में विफल रहा है। समय रहते निष्पक्ष जांच होती तो शायद भरत तिवारी आज जीवित होते। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व भरत का एक स्मारक बनाया जाए: मनीष कश्यप

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना अध्यक्ष का निलंबन भी कई सवालों को जन्म देता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व भरत तिवारी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाए। मौके पर वरिष्ठ नेत्री पद्मा ओझा, जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह , महामंत्री श्री कमलेश्वर मिश्रा , जिला मुख्य प्रवक्ता श्री रूपेंद्र मिश्रा , डॉ. कुणाल कुमार , कौशलेन्द्र सिंह , धीरेन्द्र पांडेय , यूके ओझा, विनय शर्मा , महिला अध्यक्ष सोनिया सिंह , संतोष सिंह, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे