Thursday, November 6, 2025
Homeबिहारविधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने पूर्व विधायक हरिनंदन यादव के...

विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने पूर्व विधायक हरिनंदन यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

बिहार विधान सभा के पूर्व विधायक हरिनंदन यादव के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनका पार्थिव शरीर शनिवार अपराह्न 4.30 बजे विधान सभा परिसर लाया गया, जहां बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी, मदन मोहन झा, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव डॉ. ख्याति सिंह ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना मेट्रो अपडेट | DM और SSP का संयुक्त निरीक्षण

अपने शोक संदेश में अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि हरिनंदन यादव जी के आकस्मिक निधन से वे मर्माहत हैं। उन्होंने याद किया कि हरिनंदन यादव 2005 में हायाघाट विधान सभा क्षेत्र से सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उनके अनुसार, यादव के निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक-संतप्त परिवार एवं समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने की शक्ति प्राप्त हो।

*बच्चों की तस्करी का भंडाफोड़ | Patna Rail Police की कार्रवाई | DIG Rajiv Mishra*

यह भी पढ़े

अन्य खबरे