Friday, April 10, 2026
Homeखुसरूपुर स्टेशन पर रेल एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

खुसरूपुर स्टेशन पर रेल एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बिष्णु नारायण चौबे

त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर गुरुवार को खुसरूपुर रेलवे स्टेशन स्थित रेल अपराध नियंत्रण केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में रखे विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच की और पूर्व में हुई वारदातों से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा की। रेल एसपी ने केंद्र प्रभारी मनोज कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।

इसके बाद एसपी ने स्टेशन परिसर, रेलवे प्लेटफॉर्म और रेल पुल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन वर्क का हिस्सा है, लेकिन त्यौहारी सीजन को देखते हुए सभी स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान एएसआई मो. नजरुल इस्लाम, सिपाही राकेश कुमार, संजीत कुमार और प्रिया कुमारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे