पटना | 17 अप्रैल, 2026
पटना नगर निगम द्वारा संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। निगम और आम नागरिकों के साझा प्रयासों से शहर के विभिन्न अंचलों में चिन्हित 85 बड़े कचरा पॉइंट्स (GVP) की मुकम्मल सफाई कर उनका कायाकल्प कर दिया गया है। इस अभियान में न केवल सफाई कर्मियों ने पसीना बहाया, बल्कि स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।
अंचलवार सफाई का विवरण
नगर निगम ने ‘स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों’ (Cleanliness Target Units) की पहचान कर विशेष अभियान चलाया। सबसे अधिक सफाई कार्य नूतन राजधानी अंचल में किया गया। अंचलवार आंकड़े निम्नलिखित हैं:
शपथ और जागरूकता की पहल
सफाई के साथ-साथ निगम ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। स्थानीय लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे कचरा केवल निगम की गाड़ियों में ही डालेंगे और अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखेंगे।
चुनौतियां और अपील
नगर निगम के अनुसार, डोर-टू-डोर और रोड-टू-रोड कचरा उठाव के बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुले प्लॉट और नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है। निगम अब तक 650 कचरा पॉइंट्स को पूरी तरह समाप्त कर चुका है, लेकिन सड़क किनारे पशुओं को भोजन देने और लापरवाही के कारण नए पॉइंट्स बन जाते हैं।
निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। यदि आपके क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही है या कचरा गाड़ी नहीं आ रही है, तो आप तुरंत इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं:
टोल फ्री नंबर: 155304
हेल्पलाइन: 9264447449
