बिहार के मुख्यमंत्री ने आज राज्य के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,247.34 करोड़ की राशि भेजी। इसी क्रम में पटना जिला के 5,30,952 लाभार्थियों के खातों में ₹58,40,47,200 की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। यह कार्यक्रम पटना समाहरणालय सहित सभी 23 प्रखंडों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और वृद्धाश्रम ‘सहारा’ गुलजारबाग में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि जून माह से पेंशन की राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह कर दी गई है। यह वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजन के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
पिछले माह की तुलना में वृद्धि
जुलाई में जिले में 5,26,339 लाभार्थियों को ₹57,94,76,700 की पेंशन भेजी गई थी। इस माह लाभुकों की संख्या में 4,613 और राशि में ₹45,70,500 की वृद्धि हुई है।
योजना-वार आंकड़े (जुलाई 2025)
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 2,12,842 लाभुक — ₹23.41 करोड़
बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना: 53,905 लाभुक — ₹5.92 करोड़
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन: 2,807 लाभुक — ₹30.87 लाख
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन: 1,69,941 लाभुक — ₹18.69 करोड़
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन: 15,659 लाभुक — ₹1.72 करोड़
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 75,798 लाभुक — ₹8.33 करोड़
पेंशनधारियों ने राशि में ₹700 की वृद्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनके गरिमापूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर माह की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेज दी जाती है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना के तत्वाधान में किया गया। योजनाओं की जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-345-6262 उपलब्ध है।
