Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesपटना नगर निगम और बुडको गंगा किनारे अलर्ट मोड, घाट-वार कर्मियों को...

पटना नगर निगम और बुडको गंगा किनारे अलर्ट मोड, घाट-वार कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

पटना नगर निगम और बुडको गंगा किनारे अलर्ट मोड, घाट-वार कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी
दीघा से कंगन घाट तक निगरानी तेज, लीकेज रोकने के लिए पदाधिकारी तैनात

पटना, 8 अगस्त 2025 —
गंगा नदी का जलस्तर सामान्य से ऊपर बढ़ने के साथ ही पटना नगर निगम और बुडको अलर्ट मोड में आ गए हैं। नगर आयुक्त सह बुडको एमडी श्री अनिमेष कुमार पराशर ने घाट-वार कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संभावित लीकेज स्थलों पर तत्काल कार्रवाई और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के चलते शहर में जल निकासी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जल निकासी के बाद चुना, ब्लीचिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव भी जारी है। वहीं, गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में शहर के कुछ हिस्सों में नदी का पानी प्रवेश कर सकता है, जिसकी संभावना को देखते हुए संवेदनशील बिंदुओं को चिह्नित किया गया है।

घाट-वार तैनाती और जिम्मेदारियां

पाटलिपुत्र अंचल

कुर्जी नाला स्लूईस गेट

गोसाई टोला स्लूईस गेट

LCT घाट स्लूईस गेट (पाटलिपुत्र कॉलोनी, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, नेहरू नगर, राजीव नगर)

पाटलिपुत्र स्टेशन के पास स्लूईस गेट

दीघा केनाल स्लूईस गेट

राजापुर सम्प हाउस और मंदिरी नाला स्लूईस गेट

बाबाचौक नाला

बांकीपुर अंचल

कृष्णा घाट से NIT के बीच

काली घाट के पास

अजीमाबाद अंचल

पत्थरी घाट से राजा घाट तक

गाय घाट, भद्र घाट, महावीर घाट, नौजर घाट

सीता घाट, सिढ़ी घाट, मित्तन घाट, खाजेकलां घाट

पटना सिटी अंचल

कंगन घाट

पत्थर अदरख घाट

शरीफागंज घाट

बालू घाट

जाल्ला, मोट नाला

नगर निगम ने निर्देश दिया है कि सभी तैनात कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और कैंप करेंगे तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पदाधिकारियों और मुख्यालय को सूचित करेंगे।

 

यह भी पढ़े

अन्य खबरे