Wednesday, March 12, 2025
Homeबिहारजाम से कराहता पटना,शहर के सभी मेन प्वाइंट्स पर रहती है महाजाम

जाम से कराहता पटना,शहर के सभी मेन प्वाइंट्स पर रहती है महाजाम

बिष्णु नारायण चौबे

चार से पांच घंटे में पटना पहुंचाने की दावा हवा हवाई

जाम की समस्या पटना शहर के लिए नासूर बनती जा रही है। जाम से निजात दिलाने के लिए आलाधिकारियों ने कई बार बैठक की। तरह-तरह के आदेश निकाले गए। वन वे-टू वे लागू कराया गया। लेकिन, समस्या से निजात नहीं मिला।

बिहार विधानसभा: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बजट

हालिया दिनों में पटना पहुंचने वाली सभी पॉइंट्स पर आम लोग भीषण जाम को लेकर कराहते नजर आए। कहीं भी ट्रैफिक पुलिस दिखी नहीं और दिखी तो ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते दिखे। साधुवाद उन यात्रियों का जिन्होंने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। तब जाकर छोटी गाड़ियां जाम से मुक्त हो सकी।

बिहार: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा कोटे से सात नए मंत्री

शहर के सभी प्रमुख इंट्री प्वाइंट पर जाम की समस्या विकराल रूप में है। इसमें मुख्य रूप से दीदारगंज, गांधी सेतु, जीरो माइल , बिहटा, कोईलवर समेत अन्य जगहों पर जाम की समस्या बनी रहती है।

महाशिवरात्रि: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, बैकठपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

लोग घण्टों तक जाम में फंसे रह रहे हैं। इस जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी दिखी। जाम की समस्या से निपटने के लिए संबंधित थानों को भी सहयोग करने का निर्देश सरकार से प्राप्त है। लेकिन, शहर में प्रवेश करने वाले सभी एंट्री पॉइंट्स पर ऐसा अबतक नहीं दिख रहा है। जब तक वरीय अधिकारियों की फटकार नहीं लगती है, तब तक थाना से जवान जाम हटाने नहीं निकलते हैं।

बिहार बजट: तेजस्वी यादव का विरोध या थेथरोलॉजी

बिहार सरकार लगातार कहती रहती है कि राज्य के किसी शहर से पांच घंटे में पटना पहुंच सकते है। इस समय सीमा से इतर अब चार घंटे की राग छेड़ी गई है। माना सड़कें अच्छी है। तेज रफ्तार है। पर जाम सब बेकार किए जा रहा है।जबतक सड़कों पर जाम रहेगी, घोषणा हवा हवाई ही साबित होगी।

बिहार बजट: राज्य की ५० प्रतिशत महिला मतदाताओ को साधने की कवायद

यह भी पढ़े

अन्य खबरे