Friday, February 13, 2026
Homeबिहारपप्पू यादव का गोपाल खेमका हत्याकांड पर नया 'स्टंट बाजी' NIIT छात्रा...

पप्पू यादव का गोपाल खेमका हत्याकांड पर नया ‘स्टंट बाजी’ NIIT छात्रा मामला गौण

पटना, 13 फरवरी 2026: जेल से रिहा होते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना के गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार के एक प्रभावशाली मंत्री के शामिल होने का सनसनीखेज दावा किया है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने मंत्री का नाम लेना टाल दिए।

विपक्षी नेता पप्पू यादव जिन परिस्थितियों में जेल गए थे स्वाभाविक रूप से जेल से छूटने के बाद सत्ता पक्ष को सबक सीखाने के लिए तड़प रहे होंगे। लेकिन बिना किसी का नाम लिए बिहार के एक प्रभावशाली मंत्री के खेमका मर्डर में शामिल होने जैसा बयान सार्वजनिक रूप से देने से उनका यह ‘स्टंट’ राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर रहा है।

यादव ने एक वर्तमान मंत्री और खेमका परिवार के सदस्य को मुख्य साजिशकर्ता बताया है, पर नाम उजागर करने की बात उन्होंने सिर्फ ‘जल्द ही’ तक सीमित रखा।

यादव ने दावा किया कि खेमका हत्याकांड में घटना स्थल पर उस प्रभावशाली मंत्री का बॉडीगार्ड था, इस मामले में मृतक खेमका के एक नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल था और उसने कथित रूप से इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले ‘बेलाल’ को पैसा भी दिया था।

इस मामले में एक निर्दोष बच्चे का फर्जी एनकाउंटर भी हुआ है। और उन्होंने खुद पर जेल/PMCH में साजिश कर हत्या करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि खेमका मामले में और फर्जी एनकाउंटर मामले में वे सुप्रीम कोर्ट जायेंगे।

जेल जाने के पहले पप्पू यादव NIIT छात्रा मामले में जबरदस्त ढंग से आक्रामक थे। राजनैतिक हलकों में पप्पू यादव की गिरफ्तारी और जेल का कारण भी यादव द्वारा NIIT छात्रा मामले में निरन्तर आक्रमक बयानबाजी मानते हैं।

अब जेल से छूटते ही NIIT छात्रा मामले में चुप्पी और खेमका हत्याकांड में नया खुलासे को आम लोग महज स्टंटबाजी मान रहे हैं। और उनकी यह बयानबाजी महज हवाई साबित होने की चर्चा आम नागरिकों में है

यह भी पढ़े

अन्य खबरे