बखरी:27.09.2024
बखरी के मख्खाचक निवासी जन सुराज के नेता मो शमीम अंसारी का कल रात दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया वो 42 वर्ष के थे।उनके निधन का समाचार सुनते ही इलाके में शोक की लहर छा गई। मो शमीम एक नेक दिल इंसान और समाज सेवी थे और हमेेशा लोगों की मदद करने को तैयार रहते थे।प्रशांत किशोर और जन सुराज के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा को छोड़ जन सुराज ज्वाइन कर लिया था। मो शमीम जन सुराज बेगूसराय जिला कार्यवाहक समिति सदस्य और बखरी अनुमंडल के कार्यालय प्रभारी बनाए गए थे।उन्होंने अल्प समय में ही सैंकड़ों लोगों को जन सुराज से जोड़ा था।
उनके निधन का समाचार सुनते ही जन सुराज के जिला संगठन महासचिव तुफैल अहमद खान उनके निवास पर पहुंचे और जन सुराज के जिला स्तरीय नेताओं को उनके निधन की सूचना दी। आज दोपहर जन सुराज के राज्य स्तरीय नेता संजय गौतम,सरवर अली,मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार,संविधान सभा के सदस्य डॉ संजय कुमार पासवान, पूर्व डी एस पी राम चंद्र पासवान,सुरेंद्र सहनी,गालिब शाहीन ने उनके गांव पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।
जन सुराज के डॉ संजय कुमार पासवान,सरवर अली,तुफैल अहमद खान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मो शमीम अंसारी जैसे समर्पित कार्यकर्ता की मृत्यु से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है,जन सुराज ने एक जुझारू कार्यकर्ता को को दिया है।
जन सुराज के किसान अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार राय,अभियान समिति के राम नंदन पासवान,बखरी प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान,युवा जन सुराज जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पासवान,मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष मजहर अली,विंग कमांडर रंजीत कुमार ने भी जनाजे में शामिल होकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
सभी नेताओं ने शमीम अंसारी के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और भविष्य में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
