Friday, June 26, 2026
Homeपटना में 'जन न्याय संवाद 2026' कल: लैंगिक हिंसा, बाल संरक्षण और...

पटना में ‘जन न्याय संवाद 2026’ कल: लैंगिक हिंसा, बाल संरक्षण और सलाखों के पीछे बंद महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर जुटेगा महामंच

पटना।

बिहार में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने, उन्हें सुरक्षा देने और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कल यानी शनिवार, 27 जून 2026 को राजधानी पटना में एक बड़ा राज्य-स्तरीय विमर्श होने जा रहा है। ‘जन न्याय संवाद 2026’ (Jan Nyay Samvaad 2026) नाम के इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मीठापुर स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) कैंपस के सेमी-सर्कुलर हॉल में किया जाएगा।

​यह आयोजन जनमन पीपल्स फाउंडेशन के ‘जन न्याय अभियान’ की ओर से CNLU के जेंडर रिसोर्स सेंटर और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से रजिस्ट्रेशन के साथ होगी।

सलाखों के पीछे की बेबसी पर विशेष सत्र: “एट द पेरिफेरीज”

इस कार्यक्रम के लिए जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस संवाद का एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण हिस्सा सत्र-2 (दोपहर 12:30 बजे से 1:55 बजे तक) होगा। इस सत्र का विषय “At the Peripheries: Incarcerated Women, and Children of Incarcerated Parents” (हाशिए पर: जेल में बंद महिलाएं और कैदी माता-पिता के बच्चे) रखा गया है। इसमें उन महिलाओं की समस्याओं और जेल में बंद माता-पिता के बच्चों के भविष्य व बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी व सामाजिक पहलुओं पर गंभीर चर्चा होगी, जिन तक अमूमन मदद नहीं पहुंच पाती।

देशभर के नामचीन विशेषज्ञ और नीति-निर्माता रखेंगे अपनी बात

​इस विशेष सत्र की अध्यक्षता और संचालन (Session Chair) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS) के ‘प्रयास’ (Prayas) प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रो. विजय राघवन करेंगे। इसके अलावा विषय के अन्य मुख्य वक्ताओं में शामिल हैं:

प्रो. शिरीन सादिक (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी)

प्रो. नीलम सुखरामनी (सोशल वर्क विभाग, जामिया मिलिया इस्लामिया)

श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह (सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार – BSLSA)

श्री सैफुर रहमान (स्टेट कंसलटेंट, यूनिसेफ – UNICEF)

श्री प्रवीण कुमार (संस्थापक, लॉ फाउंडेशन, पटना)

सुरक्षा, सम्मान और न्याय की ओर एक सामूहिक कदम

​आयोजकों का कहना है कि इस संवाद का मुख्य मकसद कानून, सरकार, शिक्षा जगत और सिविल सोसायटी को एक साझा मंच पर लाना है ताकि डेटा, संवाद और जमीनी कार्ययोजना (Community Action) के जरिए न्याय को समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

इच्छुक प्रतिभागी https://tinyurl.com/JanNyaySamvaad2026 पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे