Wednesday, September 3, 2025
HomeTop Storiesमुजफ्फरपुर की धरती पर इतिहास रचा: संप्रदा सिंह की स्मृति में टाटा...

मुजफ्फरपुर की धरती पर इतिहास रचा: संप्रदा सिंह की स्मृति में टाटा मेमोरियल का अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल उद्घाटित

“संप्रदा सिंह मेमोरियल रेडियोथेरेपी सेंटर” की स्थापना, बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की ऐतिहासिक पहल

अजय कुमार 

बिहार की धरती ने हाल ही में एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण देखा जिसने पूरे प्रदेश को गर्व और गौरव से भर दिया। विश्वप्रसिद्ध टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा मुजफ्फरपुर में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। यह केवल एक चिकित्सा संस्थान की स्थापना भर नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा और नई आशा का संदेश है।

इस ऐतिहासिक पहल में बिहार के गौरव, ब्रह्मर्षि कुल शिरोमणि स्व. संप्रदा सिंह की पुण्य स्मृति से जुड़ा अनुपम योगदान है। समाजसेवा और परोपकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अल्केम फाउंडेशन ने अपने संस्थापक संप्रदा बाबू की स्मृति में 100 करोड़ रुपये का विशाल दान दिया है। इसी योगदान के तहत “संप्रदा सिंह मेमोरियल रेडियोथेरेपी सेंटर” की स्थापना की गई है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में मील का पत्थर साबित होगी।

यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊँचा उठाएगी, बल्कि बिहार और देश के लाखों-करोड़ों मरीजों के जीवन में नई उम्मीद भी जगाएगी। यह दानशीलता और सेवा भावना ब्रह्मर्षि परंपरा की उस अमर संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जिसमें लोककल्याण और समाजहित सर्वोपरि है।

इस अवसर पर ALKEM Labs Ltd के बाबू वासुदेव नारायण सिंह और संपूर्ण अल्केम परिवार विशेष बधाई और साधुवाद के पात्र हैं, जिन्होंने संप्रदा बाबू के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज को एक अमिट विरासत दी है।

आज का यह क्षण केवल मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ियाँ इसे प्रेरणा के रूप में देखेंगी कि संकल्प और सेवा की भावना से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे