Sunday, June 21, 2026
HomeTop Storiesपटना में भीषण गर्मी पर DM का आदेश: कक्षा 8वीं तक के...

पटना में भीषण गर्मी पर DM का आदेश: कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

पटना।

बिहार की राजधानी पटना में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए पटना के जिला दंडाधिकारी (DM) कुन्दन कुमार ने जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

​यह आदेश सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें प्री-स्कूल (प्ले स्कूल और नर्सरी) भी शामिल हैं।

​22 जून से 27 जून तक प्रभावी रहेगा आदेश

​जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (ज्ञापांक- 8906 / विधि पटना) के अनुसार, यह प्रतिबंध दिनांक 22.06.2026 से 27.06.2026 तक प्रभावी रहेगा। 21 जून 2026 को जारी किए गए इस आदेश में स्कूल प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस अवधि के लिए अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित (Reschedule) करें।

​भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई

​भीषण गर्मी से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए पटना DM ने यह कदम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत उठाया है। पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, और सभी अनुमंडल दंडाधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

​प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस गाइडलाइन का पालन करें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे