Wednesday, April 8, 2026
Homeदिल्ली विश्वविद्यालय में गूँजी बिहार की विरासत: अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने...

दिल्ली विश्वविद्यालय में गूँजी बिहार की विरासत: अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ‘बिहार गौरव महोत्सव’ को किया संबोधित

नई दिल्ली: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकर लाल हॉल में आयोजित ‘बिहार गौरव महोत्सव 2026’ में शिरकत की। इस भव्य आयोजन में उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक विरासत और देश के नवनिर्माण में युवाओं की महत्ता पर विशेष बल दिया।

​बिहार परिवार, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार ने छात्रों और प्रवासी बिहारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का केंद्र है।
  उन्होंने नालंदा और विक्रमशिला का स्मरण करते हुए कहा कि बिहार ने सदियों पहले विश्व को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया था।

उन्होंने  मधुबनी पेंटिंग के साथ-साथ भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाओं को बिहार की अस्मिता का स्तंभ बताया।

डॉ. प्रेम कुमार ने  युवाओं के लिए कहा कि बिहार की मेधा आज वैश्विक पटल पर अपना लोहा मनवा रही है। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक जैसे व्यक्तित्वों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

​इस गौरवमयी अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. आभा रानी सिंह, शैलेश कुमार, सोनू कुमार और कुमार शुभंकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिवक्ता और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजकों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह महोत्सव बिहार की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे