Saturday, February 21, 2026
Homeबिहारबिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026: नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, देशभर के विशेषज्ञ शामिल

बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026: नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, देशभर के विशेषज्ञ शामिल

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बुद्ध मार्ग स्थित ताज होटल में बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। आयोजकों ने उन्हें प्रतीक चिह्न और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

दो दिवसीय महत्वपूर्ण आयोजन: यह कॉन्क्लेव 21-22 फरवरी को आयोजित हो रहा है, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कैंसर के निदान, उपचार, नवीनतम सेवाओं और रोगियों की देखभाल पर गहन मंथन होगा। साथ ही बिहार में कैंसर जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जाएगा।

प्रमुख उपस्थिति :कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, डॉ. ए.ए. हई, डॉ. अभिषेक आनंद सहित अन्य चिकित्सक और वरीय अधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन बिहार में कैंसर नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे