G-HMMWBCZ928
Monday, October 12, 2026
HomeTop Storiesसड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान...

सड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान : पटना डी एम

सड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान : पटना डी एम

पटना, 12 अक्टूबर 2026

बाढ़ एवं बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर आम नागरिकों का आवागमन सुगम बनाने के लिए पटना जिला में सड़क मरम्मति अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है । शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मरम्मति कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सड़क मरम्मति कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के शुरू होने से पहले चिन्हित क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए। कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ मरम्मति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बिहार कैबिनेट बैठक: 23 प्रमुख एजेंडों पर लगी मुहर

विभिन्न विभागों द्वारा सड़क मरम्मति कार्य में तेजी

जिले में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, मेट्रो रेल परियोजना तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कराई जा रही है।

विभागवार उपलब्ध प्रगति के अनुसार—

ग्रामीण कार्य विभाग, पटना प्रमंडल: 96 चिन्हित स्थलों में से 53 पर मरम्मति पूर्ण

ग्रामीण कार्य विभाग, मसौढ़ी प्रमंडल: 18 में से 13 स्थलों पर मरम्मति पूरा ।

ग्रामीण कार्य विभाग, दानापुर प्रमंडल: 16 में से 8 स्थलों पर मरम्मति पूर्ण।

ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पालीगंज: 73 में से 21 स्थलों पर मरम्मत पूर्ण।

ग्रामीण कार्य प्रमंडल बाढ़: 163 में से 9 स्थलों पर मरम्मति पूर्ण।

पथ निर्माण प्रमंडल, पटना सिटी: चिन्हित 125 में से 125 स्थलों पर मरम्मति पूर्ण।

पथ निर्माण विभाग, पश्चिमी प्रमंडल: सभी 129 चिन्हित स्थलों पर मरम्मति पूर्ण।

पथ निर्माण प्रमंडल, न्यू कैपिटल: 355 में से 117 स्थलों पर मरम्मति पूर्ण।

मेट्रो रेल परियोजना: 63 में से 9 स्थलों पर मरम्मति पूर्ण।

NHAI: सभी 130 चिन्हित स्थलों पर मरम्मति पूरा ।

पटना के 11 थानों के 72 पुलिस वालों की सैलरी रोकने का आदेश, टारगेट पूरा नहीं करने पर ग्रामीण एसपी ने लिया ऐक्शन

विभागों द्वारा शेष स्थलों पर भी मरम्मति कार्य दिनरात किये जा रहे हैँ जिससे कि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इन चिन्हित स्थलों के अलावे भी जहाँ सड़कों की मरम्मति आवश्यक हो उस पर भी ध्यान देने व उन्हें ठीक करने के निदेश दिए गए हैँ.

सड़क मरम्मति के साथ जनसुविधाओं में सुधार पर भी जोर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क मरम्मति के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा आम जनता से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं में जहां कहीं मरम्मति या सुधार की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों का उद्देश्य आम नागरिकों को वास्तविक सुविधा उपलब्ध कराना है। इसलिए सड़क एवं जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।

पटना जिला प्रशासन का सख्त रुख: बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

बड़ी सड़क परियोजनाओं को भी समय पर पूरा करने का निर्देश

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पटना जिला में संचालित प्रमुख सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन सहित अन्य कारणों से आ रही रुकावटों को शीघ्र दूर कर इन परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों में गति लाने के निदेश दिए.

बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे