G-HMMWBCZ928
Saturday, October 10, 2026
Homeबिहारमुख्यमंत्री ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवा बहन पेंशनधारियों के खाते में सितम्बर...

मुख्यमंत्री ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवा बहन पेंशनधारियों के खाते में सितम्बर माह के लिए 1,237.48 करोड़ रूपये किया अंतरित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवा बहनों सहित कुल 1 करोड़ 08 लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1100 रूपये की दर से कुल 1237 करोड़ 48 लाख रूपये की राशि का हस्तांतरण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े हुये थे।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय : डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज राज्य के 1 करोड़ 08 लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1100 रूपये की दर से कुल 1237 करोड़ 48 लाख रूपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी०बी०टी०) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिवस के इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिये राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये की गयी।

प्रति माह लगभग 90 हजार से 01 लाख पेंशनधारी जुड़ रहे हैं, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है। हमलोगों की सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में प्रत्येक महीने की 10 तारीख uh को राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमलोगों की सरकार गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवा महिलायें एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का पूरा ख्यान रखती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपनों को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना है।

पटना जिला प्रशासन का सख्त रुख: बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र लाभार्थी छूटे नहीं। हमारा जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि जब वे अपने क्षेत्र में जाते है तो गांव में जाकर यह सुनिश्ििचत करें कि सभी योग्य लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिले।

उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेषतौर पर यह अभियान चलायें कि कोई भी योग्य पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित न रहे। हेल्थ सर्वेक्षण के दौरान भी यह पता करें कि योग्य लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रहा है कि नहीं। योग्य पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन पेंशन वितरण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से होता रहे ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये किये जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।

पटना में तीन दिवसीय ‘दुर्गा स्वरोत्सव’ का भव्य आगाज, पं. साजन मिश्रा के शास्त्रीय गायन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ० श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं लाभार्थीगण जुड़े हुये थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे