G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
HomeTop Storiesपटना: छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान

पटना: छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान

पटना: छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान

पटना, 08 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गृह सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने वाले ऐसे व्यक्तियों, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं है, का प्ररूप-6 के माध्यम से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विशेष रूप से युवा एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा गृह सत्यापन के क्रम में चिन्हित पात्र व्यक्तियों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सहभागी तरीके से संपन्न हो सके।

दशहरा एवं रामलीला महोत्सव को लेकर पटना नगर निगम की विशेष तैयारी

मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन

पात्र नागरिकों के पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों के माध्यम से नागरिकों को निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने, प्ररूप-6 भरने तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, आवश्यकता के अनुसार रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, गरीब एवं वंचित बस्तियों तथा कमजोर वर्ग के लोगों के बीच विशेष कैंप आयोजित कर पात्र व्यक्तियों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जिला स्तर से होगी नियमित निगरानी

निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण जिला स्तर तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से किया जाएगा। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण में किसी प्रकार की कमी न रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे