शोक समाचार: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेता अजय वर्मा और सुमन वर्मा के युवा पुत्र अमित राज का निधन, यूनियन परिवार में शोक की लहर
पटना:
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक से सम्बद्ध) के पश्चिम चंपारण जिले के संगठन प्रभारी अजय वर्मा एवं जिला महासचिव सुमन वर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके इकलौते पुत्र अमित राज का कल, 23 सितंबर को असामयिक निधन हो गया।
अमित राज इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र थे। मिली जानकारी के अनुसार, वे गंभीर रूप से फूड पॉइज़निंग (खाद्य विषाक्तता) का शिकार हो गए थे, जिसके बाद पिछले दो महीनों से उनका लगातार इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पटना : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का छठा राज्य सम्मेलन संपन्न, नई कमेटी गठित
युवा और होनहार अमित राज की मौत की खबर फैलते ही पूरे आंगनबाड़ी यूनियन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। यूनियन से जुड़े सभी सदस्य इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध और मर्माहत हैं।
यूनियन के नेताओं ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल अजय वर्मा और सुमन वर्मा के परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आंगनबाड़ी यूनियन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी की ओर से प्रदेश कोषाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन घड़ी में परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य कमेटी ने स्मृतिशेष अमित राज को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
