पटना: प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता एवं प्रख्यात स्तंभकार प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की सद्यःप्रकाशित पुस्तक ‘राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति’ का भव्य लोकार्पण समारोह आगामी 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: रविवार, 13 सितंबर, 2026
समय: अपराह्न 2:00 बजे
स्थान: बिहार विधान परिषद सभागार, पटना (बिहार)
समारोह की रूपरेखा एवं प्रमुख अतिथि:
अध्यक्षता: अवधेश नारायण सिंह (सभापति, बिहार विधान परिषद)
मुख्य अतिथि: रविशंकर प्रसाद (सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटना)
विशिष्ट अतिथि: डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार)
‘छंद ही काव्य का प्राण है, छंदबद्ध रचनाएँ ही अमर होती हैं’ – डॉ. अनिल सुलभ
मुख्य वक्ता:
प्रो. अरुण कुमार भगत: अध्यक्ष, मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी
राकेश प्रवीर: सुप्रसिद्ध पत्रकार, पटना
प्रभात प्रकाशन की ओर से सभी साहित्य व विचार-अनुरागी महानुभावों को इस वैचारिक एवं साहित्यिक समागम में सम्मिलित होने के लिए आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया है।
