पटना, 8 सितंबर। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार समय की जरूरत है। बीमा सिर्फ आर्थिक सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम भी है।
डॉ. प्रेम कुमार आज पटना के होटल मौर्या में ICC बिहार स्टेट काउंसिल द्वारा आयोजित 3rd ICC Insurance Conclave 2026 को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम “Innovating Insurance for Inclusive Growth” रखी गई थी।
पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 137 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश में बीमा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। तकनीकी नवाचारों और डिजिटल बदलावों के जरिए आम लोगों तक बीमा सेवाओं की पहुंच को और आसान बनाया जा सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे व्यवसायियों, किसानों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक बीमा सुविधाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन के लिए लगातार काम हो रहा है। जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। अब जरूरत है कि तकनीक और इनोवेशन के जरिए इन सेवाओं को और अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा – शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि इस तरह के कॉन्क्लेव उद्योग जगत, बीमा विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच देते हैं, जहां भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीर विमर्श होता है। ऐसे संवाद ही नई नीतियों और बेहतर कार्ययोजनाओं का रास्ता खोलते हैं।
अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि “Innovating Insurance for Inclusive Growth” की अवधारणा भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देगी।
सुरक्षित एयर ट्रैफिक के लिए हर व्यवस्था सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो : आयुक्त राजेश कुमार
