Friday, September 4, 2026
HomeTop Storiesप्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम में नए ओ०पी० का भव्य शुभारंभ, डीजीपी...

प्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम में नए ओ०पी० का भव्य शुभारंभ, डीजीपी विनय कुमार ने किया उद्घाटन

बैकठपुर, (पटना) : पटना जिले के ऐतिहासिक और प्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर परिसर में आज एक ऐतिहासिक पहल हुई। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवस्थापित “बैकुंठनाथ धाम ओ०पी०” का गरिमापूर्ण उद्घाटन बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से जितेंद्र राणा (पुलिस महानिरीक्षक, पटना), कार्तिकेय शर्मा (वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना), कुंदन कुमार (ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना), अवधेश कुमार (एसडीपीओ, फतुहा-1), संजीव कुमार (एसडीपीओ, फतुहा-2), माया कुमारी (पुलिस निरीक्षक, फतुहा), संजीव कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, खुसरूपुर) और संतोष कुमार (ओ०पी० प्रभारी, बैकुंठनाथ धाम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह जी द्वारा की गई। समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सावन के अंतिम सोमवार को बाबा गौरीशंकर बैकुंठनाथ का किया जलाभिषेक

इस अवसर पर नगर पंचायत खुसरूपुर के अध्यक्ष मिंटू कुमार, बैकटपुर के मुखिया उचित कुमार राम, ग्राम कचहरी बैकटपुर के सरपंच पंकज कुमार, मंदिर न्यास समिति के सदस्य राजनंदन सिंह, राजेश कुमार, झूलन पासवान, प्रणय कुमार, अखिलेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, शिव कुमार पासवान सहित मीडिया प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का नया अध्याय

बैकुंठनाथ धाम ओ०पी० की स्थापना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

बैंकठपुर गांव स्थित बाबा गौरी शंकर बैकुंठधाम मंदिर का अपना प्राचीन और विशेष महत्व है। यहां महाशिवरात्रि और पवित्र श्रावण मास के साथ ही पूरे साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्तों की भारी भीड़ के कारण स्थानीय प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की निरंतर चुनौती रहती थी।

शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी ने बैकटपुर धाम में किया जलाभिषेक, मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मानित

नए ओ०पी० के शुरू होने से अब यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा और क्षेत्रवासियों में भी सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे