G-HMMWBCZ928
Friday, October 16, 2026
HomeTop Storiesशिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी ने बैकटपुर धाम में किया जलाभिषेक, मंदिर...

शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी ने बैकटपुर धाम में किया जलाभिषेक, मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मानित

बैकटपुर (पटना): श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर (बैकटपुर) पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महादेव का जलाभिषेक कर राज्य की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस पावन अवसर पर श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह द्वारा मंत्री महोदय को अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति:

धार्मिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द के इस विशेष आयोजन में कई जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में:

जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक पदाधिकारी: बख्तियारपुर विधानसभा के माननीय विधायक अरुण साह, खुसरूपुर भाजपा नगर अध्यक्ष सोनी जायसवाल, खुसरूपुर प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान एवं बैकटपुर के मुखिया उचित कुमार राम।

पटना के बाबा गौरी शंकर बैकुंठ धाम में सावन की धूम, दिग्गजों ने किया जलाभिषेक

मंदिर न्यास समिति के सदस्य: राजनंदन सिंह, पंकज कुमार, राजेश सिंह एवं झूलन पासवान।

अन्य गणमान्य व्यक्ति: निलेश रंजन, संजय सिंह एवं पप्पू यादव।

बैकुंठधाम मंदिर में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना: श्रावण मास के पवित्र रविवार को बाबा गौरी शंकर के दर पर टेका मत्था

इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

 

यह भी पढ़े

अन्य खबरे