पटना / बैकटपुर। पवित्र सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने सपरिवार प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर (बैकटपुर) में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मंत्री श्री सिन्हा ने सपरिवार भगवान शिव और माता पार्वती (बाबा गौरीशंकर बैकुंठनाथ महादेव शिवलिंग) का पूरे विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। उन्होंने राज्य की समृद्धि, शांति और बिहार के किसानों की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की।

जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत, श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह ने मंत्री जी और उनकी धर्मपत्नी का नागरिक अभिनंदन किया। न्यास समिति की ओर से उन्हें पारंपरिक अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा रहा और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” तथा “जय बाबा बैकुंठनाथ” के जयकारों से गुंजायमान रहा।
