Monday, June 29, 2026
Homeपटना के बैकटपुर में ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव: भगवान गरुड़ वाहन लक्ष्मी नारायण...

पटना के बैकटपुर में ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव: भगवान गरुड़ वाहन लक्ष्मी नारायण और राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा, 7 जुलाई से भव्य अनुष्ठान

पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक बैकटपुर गांव स्थित बैकुंठधाम शिवालय परिसर में आगामी 6 जुलाई से एक भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। बाबा बैकुंठधाम महादेव की असीम कृपा से इस परिसर में नवनिर्मित मंदिरों में अति प्राचीन भगवान गरुड़ वाहन लक्ष्मी नारायण, श्री राम दरबार (सीतारामचंद्र जी) और संकट मोचन हनुमान जी महाराज सहित समस्त देवी-देवताओं के विग्रहों (मूर्तियों) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

खुसरूपुर (पटना):

पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक बैकटपुर गांव स्थित बैकुंठधाम शिवालय परिसर में आगामी 6 जुलाई से एक भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। बाबा बैकुंठधाम महादेव की असीम कृपा से इस परिसर में नवनिर्मित मंदिरों में अति प्राचीन भगवान गरुड़ वाहन लक्ष्मी नारायण, श्री राम दरबार (सीतारामचंद्र जी) और संकट मोचन हनुमान जी महाराज सहित समस्त देवी-देवताओं के विग्रहों (मूर्तियों) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

​इस जीर्णोद्धार एवं नवीन मंदिर निर्माण का यह पावन कार्य साकेत वासी कमला प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय माताजी जिवेन्द्री देवी की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र व पूर्व विधायक ज्ञानू सिंह एवं उनकी पुत्रवधू सह बैकुंठ धाम मंदिर न्यास समिति की उपाध्यक्ष सुलेखा सिंह द्वारा सप्रेम आयोजित कराया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के तहत श्री राम दरबार, संकट मोचन हनुमान मंदिर, उपानंदा बैजू नाथ, शीतला माता मंदिर एवं गरुड़ वाहन लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार और नूतन निर्माण कराया गया है।

​4 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूरा कार्यक्रम:

​धार्मिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होने वाले इस 4 दिवसीय महायज्ञ का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

06 जुलाई 2026 (सोमवार, षष्ठी): मंडल निर्माण एवं प्रायश्चित कर्म के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।

07 जुलाई 2026 (मंगलवार, सप्तमी): प्रातः 8:00 बजे से भव्य एवं दिव्य कलश/शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात गणेश पूजन, मंडल पूजन, जलाधिवास एवं धान्याधिवास की प्रक्रिया संपन्न होगी।

08 जुलाई 2026 (बुधवार, अष्टमी): विशेष हवन, पुष्प-फलाधिवास, स्नपन महाभिषेक और शय्याधिवास का आयोजन किया जाएगा।

09 जुलाई 2026 (गुरुवार, नवमी): गणपति आदि समस्त देवताओं का विशेष पूजन, प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा के बाद गर्भगृह में स्थापना, महान्यास, प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी।

महाभंडारा और महाप्रसाद का आयोजन:

​महोत्सव के अंतिम दिन यानी 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:30 बजे से बैकुंठ धाम (बैकटपुर) परिसर में ही एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जहाँ सभी श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।

​पूर्व विधायक ज्ञानू सिंह एवं न्यास समिति की उपाध्यक्ष सुलेखा सिंह सहित समस्त बैकठपुर ग्रामवासियों ने बिहार और स्थानीय क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों व भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन और दिव्य आयोजन में सपरिवार पधारकर परिक्रमा, मंत्र जाप तथा तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें। आपकी गरिमामय उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक दिव्य और समृद्ध बनाएगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे