G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
HomeTop StoriesBPSC का बड़ा धमाका: 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों...

BPSC का बड़ा धमाका: 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होगी बम्पर भर्ती

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। आयोग ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 1230 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

​आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 मई 2026

​आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026

​संभावित परीक्षा तिथि: आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में किया जा सकता है।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी? (प्रमुख पद)

​इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति होगी:

इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (56), आपूर्ति निरीक्षक (31), CDPO (20) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (32) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी भर्ती होगी।

पदों का श्रेणीवार विवरण
कुल 1230 पदों में से 1077 पद सामान्य श्रेणी के लिए हैं, जिनमें से 344 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 153 पद विशेष श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। आयोग ने फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार की इस सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के माध्यम से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को नए और ऊर्जावान अधिकारी मिलेंगे, जो विकास और शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे