G-HMMWBCZ928
Wednesday, September 30, 2026
HomeTop Storiesपटना में LPG की किल्लत नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा 'एस्मा':...

पटना में LPG की किल्लत नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा ‘एस्मा’: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन् एस.एम.

पटना | 29 मार्च 2026 राजधानी पटना में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन् एस.एम. ने आज वरीय अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैस की कालाबाजारी, होर्डिंग या निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ एस्मा (ESMA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​कालाबाजारी पर ‘धावा दल’ की नजर

​जिलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर गैस सिलेंडरों की जमाखोरी रोकने और शिकायतों के निवारण के लिए 28 विशेष धावा दल निरंतर सक्रिय हैं। ये दल न केवल गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि होटलों और ढाबों पर भी छापेमारी कर रहे हैं ताकि घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोका जा सके।

​आंकड़ों में गैस की स्थिति: पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर (Panic) बुकिंग न करें।

  • ​कुल गैस एजेंसियां: 136
  • ​कुल उपभोक्ता: 16,65,360
  • ​दैनिक वितरण: लगभग 30 से 35 हजार सिलेंडर
  • ​उपलब्धता: वितरण की तुलना में बुकिंग कम है, जो दर्शाता है कि स्थिति सामान्य है।

​24×7 हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष

​उपभोक्ताओं की सहायता के लिए जिला स्तर पर पांच हंटिंग लाइन वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक 0612-2219810 पर कॉल कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि गैस एजेंसियां ‘रिस्पॉन्सिव’ तरीके से कार्य करें और उपभोक्ताओं को लाइन में लगने की आवश्यकता न पड़े, सिलेंडर सीधे उनके घर तक पहुँचाया जाए।

​PNG अपनाने की अपील

​जिलाधिकारी ने राजधानी वासियों से एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) अपनाने की अपील की है। GAIL द्वारा इसके लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ईंधन का एक सुरक्षित और निरंतर स्रोत है जिसे घर बैठे डिजिटल माध्यम से स्विच किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे