G-HMMWBCZ928
Saturday, October 10, 2026
Homeबिहारवादा निभाया: शहीद सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी को डिप्टी सीएम सम्राट...

वादा निभाया: शहीद सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सौंपी 1 एकड़ जमीन

पटना/गया: बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले मां भारती के लाडले सपूत शहीद सूबेदार संतोष कुमार के परिवार से किया अपना वादा पूरा कर दिया है। सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी श्रीमती कनक कुमारी को 1 एकड़ बंदोबस्त जमीन के मालिकाना हक के कागजात सौंपे।

​शहीद के सम्मान में झुका शासन

​गया जिले के परैया अंचल (मौजा मंझियावां) में स्थित यह जमीन (खाता संख्या 331, खेसरा संख्या 2340) शहीद परिवार को सहायता और सम्मान के प्रतीक के रूप में दी गई है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री भावुक नजर आए और उन्होंने कहा:

​”मेरे पिता भी एक सैनिक थे और उन्होंने तीन-तीन युद्ध लड़े हैं। मैं एक सैनिक परिवार के त्याग और दर्द को करीब से समझता हूं। शहीद सूबेदार संतोष कुमार की शहादत पर पूरे देश को गर्व है और हमारी सरकार उनके परिजनों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।”

​फरवरी 2025 में दी थी शहादत

​उल्लेखनीय है कि सूबेदार संतोष कुमार फरवरी 2025 में लेह-लद्दाख में एक बम विस्फोट के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। हाल ही में उनके पैतृक गांव अमोखर में उनकी प्रतिमा का अनावरण करते समय सम्राट चौधरी ने परिवार को जमीन दिलाने का भरोसा दिया था, जिसे रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया।

​एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता

​उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि मोदी-नीतीश की एनडीए सरकार शहीदों के सपनों को पूरा करने और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद और अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे