G-HMMWBCZ928
Saturday, October 10, 2026
HomeTop Storiesजन-समस्याओं के समाधान हेतु सजग पटना जिला प्रशासन: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम....

जन-समस्याओं के समाधान हेतु सजग पटना जिला प्रशासन: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने 47 फरियादियों की शिकायतों का किया ‘ऑन-स्पॉट’ निपटारा

पटना | सोमवार, 23 फरवरी 2026 संवाददातापटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में ‘आम जनता से संवाद’ कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना।

“सबका सम्मान-जीवन आसान” (Ease of living) के संकल्प को दोहराते हुए जिलाधिकारी ने न केवल 47 आवेदकों की शिकायतों को विस्तार से सुना, बल्कि कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर ‘ऑन-स्पॉट’ समाधान के निर्देश भी दिए।’

‘सात निश्चय-3′ के तहत जीवन आसान बनाने पर जोर: जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत नागरिकों के दैनिक जीवन की कठिनाइयों को दूर करना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

* प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी जनता से मिलने के लिए उपलब्ध रहते हैं।

* राजस्व, कृषि, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमि अर्जन जैसे प्रमुख विभागों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

* अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि केवल कागजी निष्पादन काफी नहीं है, बल्कि जनता की संतुष्टि सर्वोपरि होनी चाहिए।

प्रमुख मामलों पर हुई त्वरित कार्रवाई: जनता दरबार में आए कुछ विशिष्ट मामलों पर जिलाधिकारी ने तत्काल कड़े निर्देश जारी किए:

1) मोहम्मद सरफराज निवासी मसौढ़ी शिकायत अनुकम्पा पर चौकीदार नियुक्ति आदेश ADM (सामान्य) को त्वरित कार्रवाई का निर्देश |

2) विकास कुमार रंजन निवासी दानापुर, शिकायत निजी जमीन पर अवैध कब्जा आदेश DCLR दानापुर को कब्जा हटाने हेतु निर्देश |

3) पंकज कुमार सिंह निवासी दानापुर शिकायत, भूमि मुआवजा में देरी, आदेश – जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को शीघ्र भुगतान का आदेश |

4) सतीश कुमार निवासी अक्षय नगर, शिकायत बैंकिंग समस्या आदेश – अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) को समाधान हेतु निर्देशित किया.

पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर संकल्प: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कहा कि जिला प्रशासन पटना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने बताया कि आवेदकों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर भी जनहित में विचार किया जा रहा है।

“हमारा लक्ष्य एक ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था कायम करना है जहाँ आम जनता को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र जनता की सेवा के लिए सजग और सक्रिय है।”

डॉ. त्यागराजन एस.एम., जिलाधिकारी, पटना

इस दौरान कई आवेदकों ने अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान पाकर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे