Tuesday, February 17, 2026
Homeबिहारमुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात: 43 करोड़ के टेंडर से रनवे...

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात: 43 करोड़ के टेंडर से रनवे बनेगा, पटना-दरभंगा पर निर्भरता कम होगी – सम्राट चौधरी

पटना, 16 फरवरी 2026: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ 13 लाख रुपये के टेंडर जारी होने की घोषणा की।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा जारी इस टेंडर से एयरपोर्ट को कोड-2B श्रेणी के विमानों के लिए तैयार किया जाएगा।इस परियोजना में रनवे, टैक्सीवे, एप्रन, पेरिमीटर रोड, जीएसई एरिया, वाहन लेन, आपातकालीन सड़कें, रेसा (RESA) और रनवे बेसिक स्ट्रिप सहित सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा।

सम्राट चौधरी ने कहा, “यह मुजफ्फरपुर और दक्षिण बिहार के लिए केंद्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार की डबल इंजन की सौगात है। इससे पटना-दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भरता घटेगी, स्थानीय रोजगार बढ़ेगा और पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।”

उपमुख्यमंत्री ने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर देते हुए बताया कि राज्य में सड़कें गांव-गांव पहुंच चुकी हैं, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क बढ़ रहा है। रेलवे के लिए 10 हजार करोड़ से ज्यादा बजट आया है, जहां 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं।

वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी मंजूरी मिली है।हवाई सेवाओं का विस्तार तेज: पटना, गया, दरभंगा के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू हो चुका है। अब मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का रनवे बनते ही शहरवासी अपने घर से ही उड़ान भर सकेंगे। यह परियोजना क्षेत्र को प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे