Sunday, August 9, 2026
Homeसंसदीय परंपराओं को जानने विधानसभा पहुंचे जहानाबाद के छात्र, अध्यक्ष डॉ. प्रेम...

संसदीय परंपराओं को जानने विधानसभा पहुंचे जहानाबाद के छात्र, अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बढ़ाया उत्साह

पटना। बिहार विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने के उद्देश्य से आज एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के छात्र-छात्राओं ने बिहार विधानसभा का भ्रमण किया।

इस दौरान छात्रों ने न केवल सदन की गरिमा को महसूस किया, बल्कि संसदीय कार्यप्रणाली के व्यावहारिक पक्ष से भी रूबरू हुए।छात्रों के बीच पहुंचे विधानसभा अध्यक्षविधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने छात्रों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने छात्रों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराई और उनके जिज्ञासु मन को प्रेरित किया। अध्यक्ष ने छात्रों से बातचीत के दौरान शिक्षा और संसदीय लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।

संसदीय परंपरा की समझ होगी विकसितइस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि छात्रों का सदन में आना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा:”ऐसी शैक्षणिक यात्राओं से युवाओं में संसदीय परंपरा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बेहतर समझ विकसित होती है

भविष्य के नागरिक के तौर पर यह जानना उनके लिए आवश्यक है कि कानून कैसे बनते हैं और जनहित के मुद्दों पर सदन में चर्चा किस प्रकार होती है।

सीखने का अनूठा अनुभव: भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा के ऐतिहासिक गलियारों और सदन की बैठक व्यवस्था को देखा। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने बताया कि किताबों में पढ़ी गई नागरिक शास्त्र और राजनीति विज्ञान की बातों को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए एक गौरवपूर्ण और सीखने वाला अनुभव रहा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे