Sunday, February 8, 2026
Homeराजनीतिप्रशांत किशोर का बगहा दौरा: जन सुराज के 'बिहार नवनिर्माण अभियान' को...

प्रशांत किशोर का बगहा दौरा: जन सुराज के ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ को देंगे नई धार

बगहा: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज, 8 फरवरी 2026 (रविवार) को संगठन के सुदृढ़ीकरण और ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत बगहा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।

आज के प्रमुख कार्यक्रम:

कार्यकर्ता संवाद: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बगहा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा।

चाय एवं संवाद: शाम 4 बजे से 6 बजे तक, जन सुराज के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता जी के आवास (नौकी बाजार, बगहा) पर स्थानीय लोगों से मुलाकात।

रात्रि भोज: रात 8 बजे से 9 बजे तक, वरिष्ठ नेता कामरान अजीज जी के निवास (बोरवल नरवल, बगहा-2) पर भोजन एवं चर्चा।

संपर्क करें: अभियान से जुड़ने के लिए जन सुराज ने आधिकारिक नंबर 91216 91216 जारी किया है।

सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास के संकल्प के साथ जन सुराज की टीम अब जमीन पर उतरकर बिहार के नवनिर्माण की नींव मजबूत कर रही है।”

यह भी पढ़े

अन्य खबरे