Thursday, February 5, 2026
HomeTop Storiesदीघा विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 26 करोड़ से बनेंगी नई...

दीघा विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 26 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने किया शिलान्यास

पटना। राजधानी के दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लंबे इंतजार के बाद सड़कों की सौगात मिली है। सोमवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के साथ मिलकर 26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।

दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया द्वारा तीन सड़कों और नाला निर्माण का शिलान्यास

विधायक डॉ. चौरसिया ने बताया कि नवरात्र पर यह उनके क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने पथ निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

किस वार्ड में कितनी लागत से बनेंगी सड़कें

वार्ड 8 : आदर्श चौक से बाबा चौक होते हुए राजीवनगर नाला तक और सत्यनारायण मंदिर से सीडीए कॉलोनी होते हुए लालबाबू मार्केट तक – 3.28 करोड़ रुपए

वार्ड 10 : अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी के ए, बी, सी और डी सेक्टर की सड़कें – 7.26 करोड़ रुपए

वार्ड 14 : कच्ची तालाब सूर्य मंदिर से एनएच-30 बाईपास तक – 2.05 करोड़ रुपए

वार्ड 22 : पाटलिपुत्र कॉलोनी की सात प्रमुख सड़कें – 13.22 करोड़ रुपए

सभी परियोजनाएं सड़क निर्माण विभाग (RCD) की योजना के अंतर्गत पूरी की जाएंगी।

भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के आवास पर पटना नगर निगम पार्षदों की बैठक

शिलान्यास समारोह में वार्ड पार्षद, स्थानीय गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी पहल बताया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे