G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
Homeराष्ट्रीयबिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिवस...

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिवस पर दी बधाई

पटना, 16 सितंबर। बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें गरीबों, किसानों और वंचितों की सेवा के लिए निरंतर समर्पित बताया।

अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प, समर्पण, अंतर्दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति आज देश को अभूतपूर्व प्रगति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उनके सशक्त और निर्णायक नेतृत्व ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और अभिनव प्रयासों से भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सपना साकार होगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे