Saturday, September 13, 2025
HomeTop Storiesआयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने एसडीओ–एसडीपीओ को पुनः अतिक्रमण रोकने और सख्त...

आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने एसडीओ–एसडीपीओ को पुनः अतिक्रमण रोकने और सख्त कार्रवाई का दिया निर्दे

पटना, 28 अगस्त 2025

पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान का अठारहवाँ दिन गुरुवार को भी जारी रहा। आयुक्त, पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर विभिन्न अंचलों में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल ₹12,200 का जुर्माना वसूला गया और दर्जनों अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

नूतन राजधानी अंचल में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलाए गए अभियान में बीएन कॉलेज से अंटा घाट तक की कार्रवाई हुई। यहाँ 12 झोपड़ियों को तोड़कर हटाया गया और प्लास्टिक त्रिपाल, बाँस-बल्ला सहित अन्य सामान जब्त किया गया। इस दौरान ₹500 जुर्माना वसूला गया।

पटना DM ने किया समीक्षा बैठक: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में ‘‘कोई मतदाता छूटे नहीं, कोई अपात्र जुड़े नहीं’’

पाटलिपुत्र अंचल में दीघा पुल के नीचे से सब्जी मंडी तक और वापस दीघा थाना तक कार्रवाई की गई। यहाँ 10 बैनर-पोस्टर, फल-सब्जी की दुकानें और एक चार चक्का ठेला जब्त किया गया। अभियान के दौरान ₹8,000 जुर्माना वसूला गया।

अजीमाबाद अंचल में गायघाट डंका इमली से नहर किनारे तक कार्रवाई की गई, जहाँ से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर ₹3,300 जुर्माना वसूला गया।

पटना होगा “बॉटल बैंक” से प्लास्टिक मुक्त, स्मार्ट सिटी में शुरू हुई नई पहल

नगर परिषद खगौल में दल्लुचक शिव मंदिर से डीआरएम कार्यालय तक तथा डीआरएम से बताला फैक्ट्री तक अभियान चलाया गया। यहाँ 10 अवैध पोस्टर और बैनर हटाए गए तथा ₹400 का जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण न हो इसके लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रहे। साथ ही, पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और व्यवधान डालने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा, यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। आयुक्त ने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पटना को मिला 1024 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफ़ा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पदाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने पाँच सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है, जिसमें पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के वरीय अधिकारी शामिल हैं। यह सेल अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सतत निगरानी रखेगी।

आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे