Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesआमजन की लापरवाही से भी पटना में जलजमाव: खुले नालों में कचरा...

आमजन की लापरवाही से भी पटना में जलजमाव: खुले नालों में कचरा फेंकने से बिगड़ी जलनिकासी

नगर निगम ने छेड़ा युद्धस्तरीय सफाई अभियान

पटना, 5 अगस्त 2025 — बरसात के मौसम में पटना के कई इलाकों में जलजमाव की मुख्य वजह आमजनों द्वारा खुले नालों में अवैध रूप से फेंका गया कचरा बन रहा है।
प्लास्टिक, पॉलिथीन, नारियल, सब्जियाँ, पुराने बर्तन, तकिए, शीशे की बोतलें और भवन निर्माण का मलबा जैसी वस्तुएं जब नालों में फेंकी जाती हैं, तो यह नगर की जल निकासी प्रणाली को बुरी तरह जाम कर देती हैं।

नगर निगम ने इसे गंभीर समस्या मानते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है।

न्यू डाकबंगला रोड पर मौत से जूझते वाहन चालक, नाले की खुदाई के बीच बिना सुरक्षा चल रहा ट्रैफिक

खुले नालों में आमजन द्वारा फेंका गया कचरा बना संकट का कारण

पटना नगर निगम की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जलजमाव केवल भारी वर्षा की वजह से नहीं हो रहा, बल्कि स्थानीय निवासी और दुकानदार ही खुले नालों को कचरा डंपिंग ज़ोन की तरह उपयोग कर रहे हैं।

पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान

यह गैर-जिम्मेदाराना और गैर-कानूनी कृत्य है, जिससे पूरी नगर व्यवस्था चरमरा जाती है।” — नगर निगम 

कई स्थानों पर कचरे की वजह से मेनहोल तक बंद हो गए हैं, जिससे पानी का निकास बाधित हो गया है और सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो रहा है।

जलनिकासी की तैयारी में पटना प्रशासन हाई अलर्ट पर: 364 पंपों से गंगा–पुनपुन से हो रही तेज निकासी

सफाई युद्ध: निगम ने झोंकी पूरी ताक़त

निगम ने विशेष सफाई दलों को तैनात किया है जो जेटिंग मशीन, सुपर सक्शन मशीन, हाथ से सफाई उपकरणों के माध्यम से अवरुद्ध नालों को साफ कर रहे हैं।

इस कार्य को “युद्धस्तर पर सफाई अभियान” का नाम दिया गया है।

नगर आयुक्त स्वयं कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और प्रत्येक ज़ोन से रिपोर्ट मांगी गई है।

पटना में जलनिकासी को लेकर नगर निगम सतर्क, मंत्री ने किया निरीक्षण, 24×7 अलर्ट पर टीम

जनता को चेतावनी: नालों में कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई

नगर निगम ने आमजनों से स्पष्ट शब्दों में कहा है:

नालों में कचरा डालना कानूनी अपराध है

दोषी पाए जाने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी

कूड़ा केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही डालें

गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करें

आपका एक गलत कदम, पूरे शहर के लिए संकट बन सकता है।”

पटना नगर निगम की बड़ी पहल: जलजमाव के लिए जिम्मेदार C&D वेस्ट पर चलेगा विशेष अभियान, 5 दिन में होगा सफाया

155304 पर दें सूचना, निगम करेगा त्वरित समाधान

नगर निगम की टीम 24 घंटे अलर्ट पर है।
कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र में जलजमाव या नालों की सफाई से संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 155304 पर कॉल कर सकता है।
शिकायत मिलने पर त्वरित टीम भेजी जा रही है।

पटना की नालियाँ तभी चलेंगी, जब हर नागरिक ज़िम्मेदार होगा

नगर निगम की ओर से सफाई कार्य तो चल ही रहा है, लेकिन अगर आमजन सहयोग नहीं करेंगे तो यह अभियान अधूरा रहेगा।
“नालों को कूड़ेदान नहीं, जीवन रेखा समझें।”
हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वह खुद सफाई व्यवस्था का हिस्सा बने, ना कि बाधा।

किन-किन के पापों की इस बरसात में सजा भुगत रहे हैं पटना वासी?

 

यह भी पढ़े

अन्य खबरे