Monday, July 28, 2025
HomeTop Storiesभाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की संकल्प सभा: राजनाथ सिंह ने दिया जीत का...

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की संकल्प सभा: राजनाथ सिंह ने दिया जीत का मंत्र, बूथ स्तर पर तैयारी का ऐलान

राजेश सिन्हा 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण “संकल्प सभा” में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के बिहार संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत पार्टी के करीब 900 से अधिक पदाधिकारी, सांसद, विधायक व मोर्चा प्रमुख शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए संगठन को बूथ स्तर तक तैयार करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना था।

राजनाथ सिंह का संबोधन: चुनावी मंत्र और संकल्प

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में इसे मात्र एक कार्यकारिणी बैठक न मानकर “संकल्प सभा” बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा,

“हम बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएंगे। संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही हमारी जीत की कुंजी है।”

पटना के नए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने संभाला मोर्चा: भू-माफिया, शराब व बालू तस्करों पर होगी ‘नो टॉलरेंस’ कार्रवाई

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र में जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है। अब वक्त है कि बिहार के हर गांव, हर बूथ तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाया जाए।

बूथ सशक्तिकरण पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई से पूरे राज्य में ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं से संवाद, योजनाओं की जानकारी और जन समर्थन को मज़बूत करेंगे।

नीतीश कुमार: बिहार के कायाकल्प की दो दशक लंबी कहानी

प्रदेश संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कहा,

“बूथ जीता तो चुनाव जीता – यही भाजपा की मूल रणनीति है। हम हर बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।”

लालू के अंबेडकर संबंधी बयान पर भाजपा का आक्रामक रुख

बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
प्रदेश भाजपा ने इसे “दलित विरोधी मानसिकता” करार देते हुए कहा कि

“अंबेडकर का अपमान केवल एक समुदाय नहीं, पूरे राष्ट्र का अपमान है। भाजपा इसे जनता के बीच मुद्दा बनाएगी।”

राजेश कुमार बनाए गए कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश की छुट्टी, पार्टी ने खेला दलित कार्ड

यादव वोट बैंक पर नजर

बैठक में यह भी चर्चा का विषय रहा कि भाजपा अब अपने ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के तहत यादव समाज को भी अपने पक्ष में लाने के लिए विशेष रणनीति अपनाएगी। प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिए गए कि वे पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के बीच भाजपा सरकार की योजनाओं और कामों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करें।

बिहार: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा कोटे से सात नए मंत्री

मतदाता सूची और गठबंधन की मजबूती

बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का भाजपा ने स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची को अपडेट कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सभी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि

यह चुनाव संगठन और समर्पण का इम्तिहान है, जिसे हमें पूरे मनोयोग से जीतना है। एनडीए की एकजुटता ही हमारी ताकत है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे