G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
HomeTop Storiesअपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस की गोली चलेगी; कुंदन कृष्णन ने क्रिमिनल...

अपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस की गोली चलेगी; कुंदन कृष्णन ने क्रिमिनल से निपटने की पूरी छूट दी

एसपी के तौर पर बिहार में अपराधियों के बीच खौफ का दूसरा नाम रहे सीनियर आईपीएस अफसर और एडीजी कुंदन कृष्णन ने क्रिमिनल से निपटने के लिए पुलिस को पूरी छूट दे दी है। बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने कहा है कि अपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस की गोली चलेगी।

जाम से कराहता पटना,शहर के सभी मेन प्वाइंट्स पर रहती है महाजाम

पिछले सप्ताह बिहार में लूट और हत्या की वारदातों के बाद भीड़ के हाथों दो पुलिस अफसरों की हत्या को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाया है।

बिहार: DM, SP से सचिव तक के भ्रष्टाचार की जांच CICD करेगी

विधानसभा में भी इस पर सोमवार को काफी हंगामा हुआ है।एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि पुलिस ने 13 से 15 मार्च के बीच तीन दिन संयम दिखाया है। एनकाउंटर को लेकर पुलिस को पूरी तरह छूट है।

पटना के कंकड़बाग में फायरिंग, घर में छिपे चारों बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

उन्होंने कहा कि इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा ही घटनाओं को अंजाम दिया गया। कोई बड़ी सांप्रदायिक या जातीय मुठभेड़ की घटना नहीं हुई। 13 हजार से अधिक घटनाओं में पुलिस 14 मिनट में पहुंची।

बिहार में “रन फोर सेल्फ” मुहिम के तहत सक्रिय होंगे पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे

करीब 70 हजार फोन कॉल आये थे। एडीजी ने कहा कि बीते तीन दिनों में चिन्हित किये गए अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जाएगी।

पटना में 300 पुलिस वालों पर होगी एफआईआर, एसएसपी ने दिया आदेश

वहीं प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने कहा कि पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण की पूरी तैयारी की गई थी। तीन दिनों में पुलिस के साथ 10 मामलों में असामाजिक तत्वों की झड़प हुई है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे