Saturday, October 5, 2024
Homeराष्ट्रीयचिराग पासवान ने विपक्ष को दिखाया आईना,कहा की सिर्फ आलोचना नहीं समाधान...

चिराग पासवान ने विपक्ष को दिखाया आईना,कहा की सिर्फ आलोचना नहीं समाधान बताएं

विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष को आईना दिखाया

न्यूज लहर डेस्क: संसद में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से दूसरी बार सांसद चुने गए चिराग पासवान ने भी हिस्सा लिया।उन्होंने कहा की लगातार तीन दिनों से बहस चल रही है जिसे मणिपुर की जनता भी देख रही होगी।मणिपुर की जनता संसद के बहस से उम्मीदें लगाकर बैठी है लेकिन विपक्ष मणिपुर की घटना पर सिर्फ राजनीति कर रही है। तीन दिनों से विपक्ष सिर्फ आरोप लगा रहा है किसी ने इन तीन दिनों में समाधान बताने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने विपक्ष खासकर जनता दल यूनाइटेड को इशारा करते हुए तंज किया की महिलाओं के साथ बिहार में भी हाल में जघन्य अपराध हुए हैं वहां की चर्चा क्यों नहीं हो रही है।उन्होंने बेगूसराय के बछवाड़ा में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दफना दिए जाने की वीभत्स घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष से सवाल पूछा की वो उन घटनाओं का जिक्र क्यों नहीं कर रहे हैं।चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर में एक दलित महिला के साथ बलात्कार कर उसके शव के दो टुकड़े कर निर्वस्त्र फेंक देने के मामले का जिक्र करते हुए भी विपक्ष पर सवाल दागे।उन्होंने कहा की विपक्ष गठबंधन को मजबूत करने बिहार गया था तो उन्हें पीड़ितों के घर जाकर संतावना देने का ख्याल नहीं आया।चिराग पासवान ने विपक्ष पर सेलेक्टिव नजरिए का आरोप लगाया और कहा की जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं उन्हें दबाती है और एनडीए या भाजपा की सरकार वाले राज्यों की घटनाओं पर सवाल खड़े करती है।

चिराग पासवान आज सदन में आक्रामक अंदाज में दिखे उन्होंने कहा की महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी घटनाएं जघन्य हैं और पूरा सदन मणिपुर की घटना की एकजुट होकर निंदा करती है। विपक्ष की भी जिम्मेदारी है की वो इसका समाधान प्रस्तुत करें सिर्फ आरोप लगाकर वो अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

चिराग पासवान ने जदयू सांसदों द्वारा टोके जाने पर कहा की 2019 की तरह 2024 में भी हराएंगे और एनडीए बिहार की 40 की 40 सीटें जीत कर आएगा। जदयू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तो गत चुनावों में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है।

अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में बहस करते हुए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे विकास की तारीफ की।चिराग पासवान ने यह भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार से एनडीए को एक तरफा समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे