पटना, 26 सितंबर 2025।
बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने आज विधान सभा के मुख्य भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व अध्यक्ष विंध्येश्वरी प्रसाद वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर नंद किशोर यादव ने कहा कि विंध्येश्वरी प्रसाद वर्मा महान राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और प्रख्यात विद्वान थे। उन्हें वर्ष 1961 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1946 से 1962 तक लगातार बिहार विधान सभा अध्यक्ष के रूप में संसदीय मूल्यों और परंपराओं को आदर्श मुकाम तक पहुँचाया। उनकी ईमानदारी, सादगी और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
इस अवसर पर विंध्येश्वरी प्रसाद वर्मा के पारिवारिक सदस्य अविनाश चंद्र सिन्हा, आलोक वर्मा सपत्नीक तथा विधान सभा के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
