Monday, February 23, 2026
HomeTop Stories15 अगस्त को महादलित टोलों में विशेष झण्डोत्तोलन समारोह

15 अगस्त को महादलित टोलों में विशेष झण्डोत्तोलन समारोह

बुजुर्गों के हाथों तिरंगा फहराकर सम्मान की मिसाल पेश करेगा पटना जिला प्रशासन

पटना, 6 अगस्त 2025।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार पटना जिला प्रशासन एक अभिनव पहल करने जा रहा है। जिले के सभी 500 महादलित-बाहुल्य टोलों में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष झण्डोत्तोलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झण्डोत्तोलन करवा कर सामाजिक समरसता और सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी, पटना ने की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि हर टोले में सरकारी मानकों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सुचारु आयोजन हेतु व्यापक तैयारी

ज़िला स्तर से 60 टोलों में वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

शेष टोलों में अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी समन्वय करेंगे।

प्रत्येक टोले में विकास मित्र एवं पोषक विद्यालयों के शिक्षकों की भी तैनाती होगी।

इन पदाधिकारियों का कार्य होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में झण्डोत्तोलन एवं अन्य गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएँ।

जागरूकता और सम्मान साथ-साथ

कार्यक्रम के दौरान झण्डोत्तोलन के बाद जनसभा का भी आयोजन होगा, जिसमें सरकार की विकास योजनाओं, समाज सुधार अभियानों — जैसे मद्यनिषेध, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का महत्व इत्यादि विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

डीपीआरओ, पटना ने बताया कि यह आयोजन महादलित समुदाय के आत्मसम्मान, सहभागिता और सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास को बढ़ावा देगा। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी के साथ सार्थक बनाने की दिशा में एक मिसाल बनेगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे