राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गांव स्तर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के तहत आज पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड स्थित बैकठपुर गांव में आज भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन में स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय, बैकठपुर ग्राम पंचायत के सरपंच पंकज कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश रंजन, सोनी जायसवाल अतिथि स्वरूप उपस्थित थी।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भाजपा नेता अजीत कुमार यादव ने भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ के तरफ से वरिष्ठ संघ जिलास्तरीय पदाधिकारी सुरेश यादव, संघ खुसरूपुर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, संतोष जी, भी उपस्थित थे
कार्यक्रम सफल बनाने में बैकठपुर गांव के संघ के कार्यकर्ता, उदय सिंह, दिलीप साव, सुमन सिंह, और सुधीर पांडे जी डॉ ओमजी, डॉ रविजी डॉ सतपाल जी उमेश सिंह, सुबोध सिंह, कुंदन पांडेय, सौरभ कुमार की प्रमुख भूमिका रही। इन्हें भी भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
