G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
Homeपटना में नितिन नवीन का अनोखा अंदाज़: होली के गानों पर जमकर...

पटना में नितिन नवीन का अनोखा अंदाज़: होली के गानों पर जमकर झूमे, महिलाओं के लिए बने ‘सेल्फी’ फोटोग्राफर

पटना | 3 मार्च, 2026
पटना के बेली रोड स्थित ‘चटकारा फूड कोर्ट’ में स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया द्वारा आयोजित दीघा होली मिलन समारोह में भाजपा नेता नितिन नवीन का एक बिल्कुल अलग और सरल रूप देखने को मिला। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीति की गहमागहमी को दरकिनार कर उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ रंगों का त्यौहार पूरे उत्साह से मनाया।

‘भाषण नहीं, संगीत का लीजिए मज़ा’
कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए बहुत ही सादगी से कहा, “आज होली है और होली पर गाने सुनने चाहिए, भाषण नहीं।” उन्होंने उपस्थित लोगों से गानों का आनंद लेने का आग्रह किया और खुद भी ‘पटना में राम खेले होली’ जैसे गीतों पर तालियां बजाते और झूमते नजर आए।

मंच से ही खींची महिलाओं की फोटो

समारोह में एक दिलचस्प वाकया तब हुआ जब मंच के नीचे खड़ी महिलाओं ने नितिन नवीन से फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। व्यस्तता के बावजूद उन्होंने महिलाओं को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए कहा, “अपना मोबाइल दीजिए, मैं ऊपर से ही फोटो खींच देता हूं।” उनके इस सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।


इस जश्न में राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल सांसद रवि शंकर प्रसाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के साथ भाजपा के राज्य भर के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

कुर्ता फाड़ होली का दिखा जोश
नितिन नवीन के कार्यक्रम से जाने के बाद भी उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और पारंपरिक ‘कुर्ता फाड़ होली’ खेलकर पटना के होली मिलन को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे