G-HMMWBCZ928
Sunday, November 22, 2026
Homeराष्ट्रीयरेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री

 बिष्णु नारायण चौबे

 

राजधानी दिल्ली में आज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ की निगरानी में बीजेपी विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हुआ।

पटना में 300 पुलिस वालों पर होगी एफआईआर, एसएसपी ने दिया आदेश

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सत्ता से विदाई की।

पटना के कंकड़बाग में फायरिंग, घर में छिपे चारों बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारि जोरों पर हैं।

बिहार: DM, SP से सचिव तक के भ्रष्टाचार की जांच CICD करेगी

दिल्ली के इस नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यहां के शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति में रहते हुए वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं।

राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हिंदू संगठन सख्त

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था, लेकिन उनके पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार दिल्ली आ गया था। दिल्ली में वैश्य समुदाय की संख्या बहुत ज्यादा है, और बीजेपी का कोर वोट बैंक भी यही समुदाय है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हिंदू संगठन सख्त

इस समय देश में बीजेपी की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है, ऐसे में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी महिलाओं को एक अच्छा संदेश दिया है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे