Wednesday, September 3, 2025
HomeTop Storiesडेंगू एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु पटना नगर निगम का...

डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु पटना नगर निगम का सघन अभियान

पटना, 3 सितम्बर।

डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए पटना नगर निगम लगातार सक्रिय है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी ने अभियान से जुड़े कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्हें छिड़काव की सही तकनीक, सुरक्षा प्रोटोकॉल और नागरिकों से संवाद करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई ताकि अभियान और अधिक प्रभावी हो सके।

प्रतिदिन 18,000 घरों में हो रहा छिड़काव

नगर निगम की फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव टीमें प्रतिदिन लगभग 18,000 घरों तक पहुँच बना रही हैं। इन टीमों का उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकना और संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करना है।

अभियान की सघन मॉनिटरिंग के लिए सभी वार्डों में टीमें लगातार घूम रही हैं। इसके साथ ही कार्यपालक पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

निगरानी और पारदर्शिता पर जोर

निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि अभियान का लाभ शहर के हर कोने तक पहुँचे। इसके लिए प्रत्येक टीम द्वारा किए गए कार्य का लॉग बुक में रिकॉर्ड और सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

मोतिहारी में बड़ा साइबर फ्रॉड | देशविरोधी गतिविधि का संदेह | 10 लाख जीमेल | बिहार पुलिस https://youtu.be/mFPouELP9j0?si=Dvi0aXQhB1n6JtOQ

यह भी पढ़े

अन्य खबरे