Monday, February 23, 2026
Homeस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने...

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

पटना। जिलाधिकारी, पटना ने वरीय पदाधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण कर आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। समारोह को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए मैदान को चार अलग-अलग ज़ोन में विभाजित कर कार्य तेजी से चल रहा है।

परेड के पूर्वाभ्यास में इस बार 20 टुकड़ियों की भागीदारी होगी, वहीं 13 विभागों द्वारा तैयार की जा रही झांकियों का निर्माण अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समारोह के दौरान उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मानकों के अनुरूप त्रुटिरहित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम गरिमा, सुरक्षा और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे