Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesसांसद रविशंकर प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत कार्य...

सांसद रविशंकर प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

बिष्णु नारायण चौबे

पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को एनटीपीसी बाढ़ अतिथिगृह में बाढ़ से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया और राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दी स्थिति की जानकारी
बाढ़ के एसडीएम चंदन कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि बख्तियारपुर प्रखंड के सभी पाँच पंचायतों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 15 नावों की मुफ्त सेवा शुरू की गई है। इसके साथ ही प्लास्टिक शीट, सुखा राशन पैकेट, और पशुओं के चारे की व्यवस्था की गई है। दियारे से पलायन कर घोसवरी तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुँचे लोगों के लिए भी राहत सामग्री और आश्रय की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं में भी तत्परता दिखाई गई है—मेडिकल टीमों के साथ-साथ पशु चिकित्सक भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

चलंत शौचालय का सुझाव
बख्तियारपुर के पूर्व विधायक रणविजय सिंह ने बैठक में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलंत शौचालय की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

सांसद ने दिया प्रैक्टिकल दृष्टिकोण से काम करने का संदेश
बैठक में सांसद रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्यों में पूरी मानवीय संवेदना के साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए, ताकि पीड़ितों को वास्तविक मदद मिल सके। उन्होंने बाढ़ से फसलों को हुई क्षति पर चिंता व्यक्त की और तत्काल नुकसान का आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ देने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद रहे
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, खुसरूपुर के बीडीओ रवि कुमार, अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल, फतुहा और बख्तियारपुर के बीडीओ एवं सीओ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे